*जिलाधिकारी ने किया आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों तथा राजस्व कार्यो की सप्ताहिक बैठक।*
*घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कराने तथा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में सम्मिलित करने के दिए निर्देश।*
*01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करें......डीएम।*
*मतदान केंद्रों का सत्यापन कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।*
*राजस्व कार्यो की प्रगति में सुधार लाएं संबंधित अधिकारी........डीएम।*
अक्षय प्रताप यादव।
अक्षय मेल ब्यूरो अमेठी ।जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कल देर शाम कैंप कार्यालय में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों तथा राजस्व कार्यो की सप्ताहिक बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर विधानसभा वार बूथों का चयन करने के निर्देश दिए तथा मतदान केंद्रों का स्थलीय सत्यापन कर वहां पर बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प एवं फर्नीचर इत्यादि आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पूर्व में ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 9 अगस्त से मतदाता सूची का सत्यापन कार्य कराया जाना है, जिसको लेकर सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे तथा जेंडर रेशियो व इपिक रेशियो भी सही करेंगे, इसके साथ ही जो पात्र मतदाता है उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करेंगे तथा अपात्र मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2022 को जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की समस्त तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यो की बैठक पर राजस्व कार्यों की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत तहसील अमेठी व गौरीगंज में ड्रोन सर्वे हेतु चिन्हित गांवों की समीक्षा किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसपी सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुधीर रुंगटा, एसडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य, मुसाफिरखाना सुनील त्रिवेदी, तिलोई योगेंद्र सिंह, तहसीलदार अमेठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट फाल्गुनी सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ