रिपोर्ट_नीलम
अक्षय मेल अमेठी
गुरबख्शगंज, रायबरेली ।।यूपी के रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पोरइ गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने पड़ोसी पर हमला बोल दिया।बेटे को पीटने की सूचना मिलते ही मां बाप बचाने के लिए मौके पर पहुचे तो दबंगो ने उनपर भी फावड़े, लाठी डंडो से हमला कर दिया । इसी बीच शोर शराबा सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुचे तो हमलावर वंहा से फरार हो गए।मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई मौके पर थानाध्यक्ष गुरूबक्सगंज सुरेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घायलों को ईलाज के लिए सीएचसी जतुआ टप्पा पहुचाया।जंहा मौजूद चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक ईलाज कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।राहत की बात ये है कि चिकित्सक ने सभी की हालत स्थिर होने की बात बताई।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पोरइ गांव निवासी परशुराम का पड़ोस में रहने वाले राम सजीवन से लम्बे समय से विवाद चल रहा है।आज दोपहर उनका पुत्र गुड्डू किसी काम से घर से निकला तो राम सजीवन ने अपने साथियों के साथ उसपर फावड़े व लाठी डंडो से हमला बोल दिया।बेटे के पीटने की जानकारी मिलते ही परशुराम व कलावती भाग कर मौके पर पहुचे और बेटे को बचाने लगे तो हमलावरों ने उनपर भी हमला बोल दिया।चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े उन्हें आते देख हमलावर मौके से फरार हो गए।इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।मौके पर पहुँची पुलिस ने तीनों घायलो को ईलाज के लिए सीएचसी जतुआ टप्पा पहुचाया।वंहा मौजूद चिकित्सक ने घायलो की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।फिलहाल तीनो की हालत स्थिर है।

0 टिप्पणियाँ