जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संक्रामक रोगों से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में बताते हुए इससे बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने व अपने आस-पास का वातावरण स्वच्छ रखने की अपील की।

 अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
01 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ माननीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चन्द्र यादव द्वारा कलेक्ट्रेट में किया गया। उन्होंने जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। कई बार जानकारी के अभाव में सामान्य बीमारी भी घातक रूप धारण कर लेती है। अगर सतर्कता बरती जाए तो बीमारी को फैलने को रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने  संक्रामक रोगों से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में बताते हुए इससे बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने व अपने आस-पास का वातावरण स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए लोगों से अपील किया कि वे अपने आस-पास गंदा पानी इकठ्ठा न होने दें। वह स्थान जहां पर मच्छर उत्पन्न होने की संभावना हो उस स्थान को नष्ट कर दें।
  इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह, डब्ल्यू.एच.ओ से एस.एम.ओ/यूनिसेफ प्रतिनिधि डीएमसी एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ