*युवक युवती ने राप्ती नदी में लगाई छलांग, तलाश में लगी एनडीआरएफ की टीम।*
महफूज खान
अक्षय मेल बहराइच
अभी तक युवक युवती की तलाश में लगी एनडीआरएफ की टीम को नहीं मिली सफलता।
बलरामपुर। राप्ती नदी के रेलवे पुल से युवक युवती के कूदने की घटना सामने आने के बाद एनडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार तलाश जारी हैं पर अभी तक दोनों युवक युवती को ढूंढ़ने में सफलता नहीं मिल पाया हैं,जिस स्कूटी से दोनों युवक युवती साथ आये थे स्कूटी मोबाईल फोन रेलवे पुल के पास से बरामद हुआ हैं, सूचना के अनुसार युवक का नाम सनी कुमार पाठक उम्र 20 साल गुलहरिया हिसामपुर थाना हरैया,और युवती का नाम राशि पुत्री जितेंद्र कुमार उम्र 17 साल, ग्राम बड़ा गांव 2 थाना दभौ जिला भिंड मध्य्प्रदेश की निवासी है।अभी तक जो मामला सामने आया है उससे यह मामला प्रेम प्रसंग का लगता प्रतीत होता है। समाचार लिखे जाने तक किसी की भी लाश बरामद नहीं हुआ।


0 टिप्पणियाँ