श्री अजय साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभि0 सुरेन्द्र हरिजन पुत्र राजकुमार हरिजन नि0 रमदत्तपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ बलरामपुर तिराहे से दिनांक 02.07.2021 की रात्रि में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 125/21 धारा 411/413/420/467/468/471 IPC पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
1- सुरेन्द्र हरिजन पुत्र राजकुमार हरिजन नि0 रमदत्तपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
*बरामदगी-*
1- एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-*
1- श्री संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष-चन्दवक, जनपद-जौनपुर
2- उ0नि0 श्री त्रिवेणी सिंह चौकी प्रभारी-पतरही, थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर
3- हे0का0 ओमप्रकाश सिंह, हे0का0 ओमप्रकाश यादव, का0 जयप्रकाश यादव थाना चन्दवक, जनपद-जौनपुर

0 टिप्पणियाँ