डीएम व सीडीओ द्वारा गोवंश आश्रय स्थल गोड़वा, विकास खण्ड दूबेपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

दैनिक अक्षय मेल 
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य

सुलतानपुर 27 जुलाई/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा मंगलवार को गोवंश आश्रय स्थल गोड़वा, विकास खण्ड दूबेपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 28 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें 10 नर तथा 18 मादा हैं। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश के खान-पान एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए दैनिक सत्यापन/निरीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएं। डीएम ने आश्रय स्थल के सुरक्षा की दृष्टि से चारों तरफ से सुरक्षा खाई अथवा बाउण्ड्रीवाल बनवाने के निर्देश सम्बन्धित को दिये।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी आर0के0 भारती,पी0डी0डी0आर0डी0ए0, खण्ड विकास अधिकारी दूबेपुर, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव सहित ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ