प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय की अध्यक्षता में प्री-ट्रायल बैठक का हुआ आयोजन

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के परिपेक्ष्य में आज 01 जुलाई 2021 को समय अपरान्ह 01ः00 बजे विचार विमर्श हेतु प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अध्यक्ष के साथ-साथ अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीशगण प्रहलाद सिंह, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वितीय, सुश्री एकता कुशवाहा, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृतीय एवं श्रीमती शिवानी रावत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा अधिवक्तागण उपस्थित रहे। बैठक में 10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक वाद परिवार न्यायालय से सम्बन्धित को सुलह-समझौतें के माध्यम से निस्तारित किये जाने पर न्यायिक अधिकारीगण तथा अधिवक्तागण के मध्य विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा यह बताया गया कि पारिवारिक वाद में सुलह-समझौतें से निस्तारण की संभावना अधिक रहती है। प्रधान न्यायाधीश द्वारा अधिवक्तागण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक निस्तारण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जारी एसओपी व अन्य दिशा-निर्देशों को अनुपालन हेतु भी निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ