उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के अतिरिक्त साहित्यकारों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं संचालित करता है।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
निदेशक उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश शासन की भाषा विभाग के नियंत्रणधीन एक स्वायत्तशासी संस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में हिंदी भाषा का प्रचार एवं प्रसार कराना है। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का एकल कार्यालय लखनऊ में स्थित है। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के अतिरिक्त साहित्यकारों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं संचालित करता है। संस्थान आर्थिक रूप से विपन्न साहित्यकारों को साहित्यकार कल्याण कोष योजना अंतर्गत आर्थिक सहायता तथा प्रकाशन अनुदान योजना अंतर्गत रचनाकारों को उनकी पांडुलिपि के मुद्रणध्प्रकाशन हेतु प्रकाशन अनुदान प्रदान करता है।
              साहित्यकारों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता व प्रकाशन अनुदान दिए जाने हेतु जिला सूचना कार्यालय जौनपुर में हिंदी संस्थान द्वारा फार्म उपलब्ध कराया गया है जिन साहित्यकारों को मुद्रणध्प्रकाशन हेतु आर्थिक सहायता व प्रकाशन अनुदान की आवश्यकता है। जिला सूचना कार्यालय से संपर्क कर फार्म प्राप्त कर विभिन्न औपचारिकताए पूर्ण कर सकते हैं।  उक्त फार्म निदेशक उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन, हिंदी भवन, 6-महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ 226001 में 31 जुलाई 2021 तक जमा किया जा सकता है। उक्त फार्म वेबसाइट  www.uphindisansthan.in  पर भी उपलब्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ