महफूज खान
अक्षय मेल बहराइच
सदर बहराईच सपा नगर अध्यक्ष बनने पर नदीम उल हक उर्फ तन्नू का चांदपुरा में हुआ भव्य स्वागत।
बहराइच
आज क्रांतिकारी युवा सपा नेता तुफैल खान उर्फ नाना के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला चांदपुरा में नदीमुल हक उर्फ तन्नू के नगर अध्यक्ष बनने पर उनका फूल मालाओं व गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। तुफैल खान उर्फ नाना ने नव नियुक्त नगर अध्यक्ष नदीमुल हक उर्फ तन्नू को मिठाई खिलाकर उन्हें नगर अध्यक्ष बनने की बधाई दी व समाजवादी पार्टी के शिर्ष नेतृत्व के साथ साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक मटेरा मा० यासर शाह जी व जिलाध्यक्ष मा० रामहर्ष यादव जी व जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान जी का तहेदिल से धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर पप्पू भाई, गुफरान, सलमान, सोहेल खान, महताब, नीलू, नाबू, कलीम, आदिल मामा, अरसद, शल्लु, राशिद आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बहराइच से महफ़ूज खान

0 टिप्पणियाँ