ई सरस कवि सम्मेलन और मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन।

ई सरस कवि सम्मेलन और मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन।


हरि प्रसाद यादव राज्य ब्यूरो।
अक्षय मेल लखनऊ।मार्तण्ड साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं समाजिक संस्था,(भारत),लखनऊ  के तत्त्वावधान में संस्थाध्यक्ष सरस्वती प्रसाद रावत द्वारा आयोजित ई सरस कवि सम्मेलन एवं जूलाई माह की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन मा0 डॉ0 अजय प्रसून जी की अध्यक्षता में  सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सुरेश कुमार राजवंशी लखनऊ  ने किया  बतौर मुख्य अतिथि राम रतन यादव 'रतन' एवं  विशिष्ट अतिथि गोदी लाल गांधी के दीप प्रज्वलन के पश्चात् कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ श्रीमती मधुर आर्या की वाणी वन्दना से हुआ।                                                                                                                                                                       उपस्थित सभी घविद्व साहित्यकारों ने अपनी-अपनी प्रति निधि रचनाएं सुनाकर श्रोताओं और कवियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकार सर्वश्री - प्रोफेसर जयनाथ, पंडित बेअदब लखनवी, डॉ सुधा मिश्रा, मधुर आर्या, सपना कुशवाहा , राखी सरोज , संतोष सिंह हंसौर, संजय सागर लखनऊ, प्रेम शंकर शास्त्री, रश्मि लहर, ममता प्रीति श्रीवास्तव, सुमन मिश्रा, बृज बाला श्रीवास्तव, राम रतन यादव 'रतन', गुर्जर लखनवी, डा नरेश कुमार सागर, सुचिता अजय श्रीवास्तव, सरस्वती प्रसाद रावत , सुरेश कुमार राजवंशी, गोदी लाल गांधी ,डाॅ अजय प्रसून, समारोह में  समाज सेवियों ने सहभागिता की।
 अन्त में संस्था के अध्यक्ष श्री सरस्वती प्रसाद रावत जी ने धन्यवाद ज्ञापित कर समारोह का समापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ