जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा अध्यक्ष जिला पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के संबंध में की गई तैयारियों का जायजा लिया

वीरेंद्र कुमार अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा अध्यक्ष जिला पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के संबंध में की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव सम्बन्धित सभी तैयारियां पूर्ण करा ली जाए, जिससे चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जा सके। उन्होंने कहा चुनाव कराते समय कोरोना-प्रोटोकाल का पालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए, कोविड हेल्प डेस्क बनाने के साथ ही एंबुलेंस की भी व्यवस्था करा ली जाय। जिलाधिकारी ने बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया और वोटिंग कंपार्टमेंट बनाए जाने को कहा ताकि किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
            इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ