परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 22 जुलाई 2021 से 28 जुलाई 2021 तक मनाये जा रहे ‘‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’’ कार्यक्रम के दौरान 23 जुलाई 2021 को प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग एवं स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करते हुए परिवहन निगम बस स्टैण्ड जौनपुर में जनपद के समस्त बस/ट्रक/आटो/ई-रिक्शा तथा टैक्सी चालकों के यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जागरूकता कार्यक्रम में सड़क-सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में ए0आर0टी0ओ0 (प्रशासन/प्रवर्तन) जौनपुर एस0पी0 सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ0प्र0राज्य परिवहन निगम वी0के0श्रीवास्तव, टी0आई0 जी0डी0 शुक्ला, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव के साथ समस्त प्रवर्तन कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित पम्पलेट एवं फोल्डर वितरित किये गये

0 टिप्पणियाँ