पुलिस अधीक्षक य जनपद जौनपुर व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 05/07/2021 को समय लगभग 03.00 बजे ग्राम प्रधान हमजापुर थाना सरायख्वाजा द्वारा सूचना दी गयी कि उसके गाँव के रेनू पत्नी मनोज चौहान अपने चार बच्चों के साथ अपने मायके आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ से आ रही थी एवं जब वह अपने बच्चो के साथ चांद मेडिकल चौराहा पहुची तो वहा बाईक से एक व्यक्ति अज्ञात आया और इसके तीन बच्चो को मोटरसाइकिल पर बैठाकर लेकर भाग गया। इस सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करते हुये महिला के बताये चांद मेडिकल चौराहा पर लगे सी.सी.टी.वी कैमरे से जांच किया गया तो महिला सिर्फ एक बच्चे शनि उम्र 7 वर्ष के साथ जाती दिखायी दी। इस बीच कोतवाली से लगभग दो-दो आरक्षियों की 10 टीम बनाकर व सभी चौकी इंचार्जों को क्षेत्र में ढुढने के लिये लगाया गया इसी क्रम में उपरोक्त तीनों बच्चो लवारिश हालत में बदलापुर पड़ाव पर सड़क किनारे बैठे मिल गये जिन्हे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की टीम द्वारा तत्काल ढूढ़ कर ग्रामवासियों के समक्ष परिजनों को सुपुर्द किया गया। *इस त्वरित बरामदी एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक जौनपुर, श्री अजय साहनी द्वारा बरामद करने वाली टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25 हजार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।*

0 टिप्पणियाँ