श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी केराकत महोदय के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन मे गौराबादशाहपुर पुलिस बल द्वारा मुखवीर की सूचना पर दिनांक 16/07/2021 को केशवपुर रेलवे क्रांसिंग के पास ट्रक ड्राइवर से लूट करने के प्रयास के सनसनीखेज बारदात मे संलिप्त चार पुरुष व 01 महिला षडयंत्रकारी अभियुक्तगण को आज दिनांक 23/07/2021 खलसहा रेलवे क्रांसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना उपरोक्त मे प्रयुक्त चार मोबाइल फोन बरामद हुआ। उक्त प्रकरण के सम्बंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 122 /21 धारा 393/120बी भादवि पंजीकृत है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. शिवम यादव पुत्र ईश नारायण यादव उर्फ़ विनोद कुमार यादव नि०मछलीशहर पड़ाव बाबा जी की कुटिया, थाना कोतवाली, जिला जौनपुर।
2. बबलू निषाद पुत्र राजपत निषाद नि० जोगियापुर, थाना कोतवाली, जौनपुर।
3. मनोज सोनकर पुत्र स्व० राजकुमार सोनकर नि० तारापुर तकिया, थाना कोतवाली, जौनपुर।
4. सूरज सोनकर पुत्र छुटकन सोनकर नि० चौकिया धाम, थाना लाइनबाजार, जिला जौनपुर।
5. शारदा देवी पत्नी स्व० राजकुमार सोनकर नि० तारापुर तकिया, थाना कोतवाली, जिला जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्रीप्रकाश राय, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर जौनपुर।
2. उ0नि0 देवेन्द्र कुमार पाल, हे0का0 विनोद कुमार यादव, का0 राजकुमार सिंह ,म0का0 लता सिंह,हे0का0 प्रमोद यादव,हे0का0 संदीप कुमार सिंह,का0 विजय कुमार,का0 अमित कुमार थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।

0 टिप्पणियाँ