लाइन बाजार, जनपद जौनपुर।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर,श्री जितेन्द्र कुमार दूबे क्षेत्राधिकारी नगरजौनपुर व प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के सकुशल निर्देशन में, मै उ0नि0 जय सिंह मय हमराह के देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ती/ वाहन में कुद्दुपुर तिराहे पर मामूर था कि जरिये दुरभाष क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा मौखिक निर्देश मिला मु0अ0सं0-142/21 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट के अभियुक्तगण गिरफ्तारी हेतु आदेशीत किया गया कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रामदयालगंज बाजार में खड़ा है जो कही जाने के फिराक में साधन का इन्तजार कर रहा है अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास कर मुखबीर द्वारा बताये गये व्यक्ति के पास पहुच कर एकबारगी दबिश देकर बिना भागने का मौका दिये ही पकड़ लिये । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अरविन्द यादव पुत्र स्व0 रामफेर यादव निवासी परियाँवा थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर बताया, अभियुक्त का नाम पता मुकदमे से तस्दीक होने पर पूर्ण विश्वास हो जाने पर कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त अरविन्द यादव उपरोक्त को मा0न्यायालय भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1.अरविन्द यादव पुत्र स्व0 रामफेर यादव निवासी परियाँवा थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 142/21 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 जय सिंह ,थाना लाइनबाजार, जनपद जौनपुर ।
1.का0 सुधीर कुमार,थाना, का0 जयप्रकाश राजभर, पीआरडी राजेश गिरी- थाना- लाइनबाजार, जनपद जौनपुर

0 टिप्पणियाँ