रिपोर्ट _मनोज यादव
अक्षय मेल अमेठी
आकाशीय बिजली गिरने से मासूम बालक की मौत,बुजुर्ग घायल
सोमवार की सुबह बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने हँसते खेलते परिवार की खुशिया छीन ली है। विदित हो कि गौरीगंज तहसील के जामो अंतर्गत गौरा में आज सुबह जगनन्नाथ के खेत मे धान की रोपाई हो रही थी। घर से उनका लड़का अमित उम्र 6 वर्ष चाय लेकर खेत आ रहा था। साढ़े सात बजे तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से मासूम अमित की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि खेत मे आये बुजुर्ग राम यश पुत्र स्व राम शक्ल उम्र 61 वर्ष का एक अंग झुलस गए। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जामो में चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ