रिपोर्ट _मनोज यादव
अक्षय मेल अमेठी
आज “मिशन शक्ति”अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद अमेठी में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व कस्बा अमेठी में पैदल गस्त कर मनचलो/शोहदो को चेतावनी दी गई । महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090(वूमेन पॅावर लाइन),181(महिला हेल्प लाइन), 108(एम्बुलेंस सेवा),1076 (मुख्यमंत्रीहेल्पलाइन),112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) 1098 (चाइल्ड लाइऩ), 102 (स्वास्थ्य सेवा) आदि के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रत्येक थानों पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी ।जहाँ पर कोई भी महिला/बालिका अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है । चेकिंग के दौरान मिलने वाली महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है यदि उनकी कोई समस्या है तो उन्हे नोट कर उसका त्वारित निस्तारण कराया जा रहा है



0 टिप्पणियाँ