कोतवाली पुलिस ने एटीएम से पैसा गायब करने वाले शातिर चोर को नगद रुपये व एटीएम मशीन चाभी सहित किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-कोतवाली नगर पुलिस टीम के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0-  533/21 धारा 407 आईपीसी से सम्बंधित अभियुक्तो को उपनिरीक्षक दिनेश कुमार यादव अपनी टीम के द्वारा दो अभियुक्तों को आज दिनांक 17/06/21 को अमहट के पास से गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए दोनो चोरों का नाम व पता- 1. अवध प्रताप यादव पुत्र नंद लाल यादव बदलापुर थाना धनपतगंज जिला सुल्तानपुर।दूसरा चोर
सूरज श्रीवास्तव पुत्र पवन कुमार श्रीवास्तव निवासी रामापुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा का रहने वाला है।दोनों आरोपी को एटीएम मशीन से पैसा निकालने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार पकड़े गए आरोपी के पास से ₹230000 नगद व एटीएम मशीन की चाबी बरामद किया गया पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूर्व में एटीएम मशीन में पैसा डालने का काम करते थे  पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो आरोपी अवध प्रताप यादव,ने कि मेरे पास एटीएम की खराब चाभी थी उस खराब चाभी को सत्यप्रकाश मौर्य पुत्र करम चन्द मौर्या निवासी कोरारीहीर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी मांग कर ले गये और कस्टोडियन रोहित गुप्ता से खराब चाभी दे दिया और 203 नम्बर की चाभी लेकर सत्य प्रकाश मौर्या ने अपने पास रख लिया फिर मुझसे कहा कि तुम सूरज श्रीवास्तव से हितैची मनी स्पॉट एटीएम पंचरास्ता सुलतानपुर का OTC नम्बर ले लो, मै सूरज श्रीवास्तव से बात करके OTC नम्बर ले लिया फिर दिनांक 13.05.2021 को  हितैची मनी स्पाट एटीएम जाकर पैसा निकाल लिये। अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि रुपये देखकर लालच में आ गये इसलिए हम लोगो इस घटना को अन्जाम दिये थे । 

(पुलिस टीम)
1. उपनिरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर
2. का0 विकास कुमार थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर
3. का0 अंकित कुमार थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ