निषाद पार्टी के नवनिर्वाचित 4जिला पंचायत सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने की घोषणा की

रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य

सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत सुनिश्चित करने की कवायद शुरू कर दी है।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए.वर्मा, विधायक सूर्यभान सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने आज लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राज कुमार निषाद की अगुवाई में आये चार जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की और उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार निषाद ने कहा हम भाजपा के सहयोगी दल है।हमारे जीते हुए चार जिला पंचायत सदस्य खुलकर भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। निषाद पार्टी भाजपा के साथ है और आगे भी भाजपा के साथ खड़ी रहेंगी।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा ने कहा जिला पंचायत के महत्वपूर्ण चुनाव में निषाद पार्टी हमारे साथ खड़ी है इसके लिए हम जिला अध्यक्ष राजकुमार निषाद एवं जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत व धन्यवाद करते है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज  निषाद पार्टी के वार्ड न.44 के सदस्य मंगेश यादव, वार्ड 45 माता प्रसाद, वार्ड 9 तिल्थू निषाद एवं वार्ड 2 निर्मला निषाद ने भाजपा के प्रत्याशी का समर्थन करने की घोषणा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ