गुरुवार को विकास खण्ड मछलीशहर की नव गठित ग्राम पंचायत बामी की पहली बैठक कम्पोजिट विद्यालय बामी के परिसर में आयोजित की गयी।इस अवसर पर सर्व प्रथम नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सरोज सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पंचायती राज को मजबूत बनाने के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।इस बैठक में ऐजेण्डे के अनुसार पंचायत की 6 समितियों का गठन किया गया। इसके बाद कोरोना महामारी पर चर्चा की गई गांव में कोरोना के मरीजों की संख्या कमी होने पर संतोष व्यक्त किया गया। पंचायत ने अपना सारा ध्यान वैक्सीनेशन पर देने की बात कही, इसके लिए लोगों को जागरूक करने और उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने की बात कही गयी। इस अवसर पर पंचायत के सभी नव निर्वाचित सदस्य एवं ग्राम विकास अधिकारी अमित सिंह उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ