खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही की गयी।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ के आदेश के अनुपालन के क्रम में आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों विशेष रूप से खाद्य पदार्थ खोया, खाद्य तेल, वनस्पति एवं घी, विभिन्न कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन तथा अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा आदि में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा तत्निर्मित नियमावलियों के अन्तर्गत प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु खाद्य सचल दल का गठन करते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जौनपुर के नेतृत्व में दिनांक 19 से 27 मार्च 2021 तक जनपद में विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
            इसी क्रम में 23 मार्च 2021 को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही की गयी। अभिहित अधिकारी डा. वेद प्रकाश मिश्र के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल में सम्मिलित खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण डा. तूलिका शर्मा द्वारा खाद्य पदार्थ नमकीन के 02 नमूना एवं बेसन का 01 नमूना, संतोष कुमार दूबे द्वारा खाद्य पदार्थ पनीर का 01 नमूना एवं मैदा का 01 नमूना, सुनील कुमार द्विवेदी द्वारा खाद्य पदार्थ बेसन का 01 नमूना एवं कचरी का 01 नमूना तथा राजेन्द्र कुमार द्वारा खाद्य पदार्थ पास्ता का 01 नमूना एवं नमकीन के 01 नमूना के साथ कुल 09 नमूने जनहित में जांच हेतु संग्रहीत कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है ।
उक्त कार्यवाही के दौरान आज 23 मार्च 2021 को मिलावट/मिथ्याछाप के सन्देह के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील द्विवेदी द्वारा खाद्य पदार्थ बेसन कुल मात्रा 124 कि0ग्रा0 (जिसका अनुमानित मूल्य लगभग रू0 8060) एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार द्वारा खाद्य पदार्थ नमकीन कुल मात्रा 18 पैकेट (जिसका अनुमानित मूल्य लगभग रू0 720) तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. तूलिका शर्मा द्वारा खाद्य पदार्थ नमकीन कुल मात्रा 11 पैकेट (जिसका अनुमानित मूल्य लगभग रू0 550) को नियमानुसार सीज किया गया । इस प्रकार आज दिनांक खाद्य सचल दल द्वारा कुल अनुमानित मूल्य रू0 9330 के विभिन्न खाद्य पदार्थों को नियमानुसार सीज किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ