जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।

 अक्षय मेल समाचार जौनपुर
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समूह गठन, रिवाल्विंग फंड, सीआईएफ, सीसीएल, ग्राम संगठन/संकुल स्तरीय संघ गठन, एमआईएस व स्टार्टअप की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में स्वयं सहायता समूह के खाता खोलने व सीसीएल की खराब प्रगति के लिए ब्लाक मिशन प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर अवशेष पड़े स्वयं सहायता समूहों व सीसीएल हेतु बैंकों में लंबित पत्रावलियों का निस्तारण कराएं साथ ही जिन-जिन बैंक शाखाओं में पत्रावली लंबित है उन समस्त गई शाखा प्रबंधको को 20 मार्च 2021 को शाम 5.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करने हेतु उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देश दिया गया। खराब प्रगति वाले विकास खंड मछलीशहर, केराकत, बदलापुर व करंजकला के ब्लाक मिशन प्रबंधक व समीक्षा बैठक हेतु बुकलेट त्रुटिपूर्ण होने के कारण जिला मिशन प्रबंधक राजीव कुमार पांडेय से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनांतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी/आत्मनिर्भर बनाने हेतु महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य करें साथ ही गठित संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) के समस्त सदस्यों का क्षमतावर्धन कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करें।
               जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह, उपायुक्त (स्वतः रोजगार), समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त जिला मिशन प्रबंधक, समस्त सहायक विकास अधिकारी व समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ