सम्पादक इस्लामुद्दीन अब्बासी को मातृशोक
पैतृक गांव में सुपुर्द ए खाक
लखनऊ।
वर्तमान समाजवाद टाइम्स, लखनऊ के प्रबंध सम्पादक जनाब इस्लामुद्दीन अब्बासी की वालिदा श्रीमती रईसा अब्बासी पत्नी स्व. कादिर हुसैन अब्बासी निवासी - 1, प्राग नारायण मार्ग, जय प्रकाश नगर, लखनऊ जिनका कल दिनांक 27.2.2021 में रात्री लगभग 08:30 बजे हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया था, उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास ग्राम दोहरारा अमेठी, गोसाईंगंज, लखनऊ स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया ।
साहित्यकार पण्डित बेअदब लखनवी सहित
समस्त साहित्य - मनीषियों ने अल्लाह ताला से उन्हें मकफिरत अता फरमाने की दुआ की ।
लक्ष्य साहित्यिक संस्था की अवध कुंज पार्क में सम्पन्न काव्य गोष्ठी में आयोजित शोक सभा में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें जन्नत में ऊंचा मुकाम बख्शने की दुआ की गई ।
- पण्डित बेअदब लखनवी
संस्थापक अध्यक्ष,
श्रीमती दौलत देवी स्मृति संस्थान, नीलमथा, लखनऊ
( मीडिया प्रभारी )
लक्ष्य एवं मार्तण्ड साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था, लखनऊ
9795163738
ईमेल - anillucknow1965@gmail.com

0 टिप्पणियाँ