निर्माणाधीन ऊपरगामी पुल के कार्य का निरीक्षण किया गया

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला के साथ सिटी स्टेशन के निकट निर्माणाधीन ऊपरगामी पुल के कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक जेपी गुप्ता को निर्देश दिया कि पुल निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करें। उन्होंने परियोजना निदेशक को कहा कि कार्य में प्रगति लाएं तथा कार्य गुणवत्ता पर किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य शीघ्र से शीघ्र पूर्ण किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ