अन्त्योदय कार्डधारको को माह मार्च, 2021 में 05 मार्च 2021 से होने वाले खाद्यान्न वितरण के साथ ही अवशेष बचे हुए 52896 लीटर मिट्टी तेल को प्राथमिकता के आधार पर प्रति अन्त्योदय कार्ड 01 लीटर से वितरण कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनुमति प्रदान की गयी है।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि जनपद में बचे अवशेष मिट्टी तेल का वितरण ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे अन्त्योदय राशन कार्डधारक जिनके पास एल0पी0जी0(गैस) एवं विद्युत कनेक्शन दोनो की सुविधा नही है, ऐसे अन्त्योदय कार्डधारको को माह मार्च, 2021 में 05 मार्च 2021 से होने वाले खाद्यान्न वितरण के साथ ही अवशेष बचे हुए 52896 लीटर मिट्टी तेल को प्राथमिकता के आधार पर प्रति अन्त्योदय कार्ड 01 लीटर से वितरण कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनुमति प्रदान की गयी है। तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओ को निर्देशित किया जाता है कि वे 05 मार्च 2021 से पूर्व में जारी सोशल डिस्टेशिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए खाद्यान्न वितरण के साथ ही अवशेष बचे 52896 लीटरी मिट्टी तेल का वितरण जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति मे ई-पाॅस मशीन के माध्यम से करना सुनिश्चित करेगें।
                        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ