जिला सहकारी बैंक लि0 सभागार में मिशन शक्ति के अंतर्गत सहकारिता विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
कार्यशाला में श्रीमती सपना सिंह द्वारा महिलाओं के आर्थिक एव राजनीतिक विकास पर विचार रखा गया तथा अध्यक्ष, सचिव संगठन, कैलाश सिंह द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वालम्बन एवं विभाग में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, अखिलेश सिंह द्वारा महिलाओं को स्वालम्बी होने, प्रशासनिक एवं राजनीतिक नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
        संगोष्ठी में जनपद की समितियों में कार्यरत सचिव श्रीमती सपना सिंह, सीमा सिंह, दीपिका सिंह एव अन्य कर्मचारी तथा समितियो के संचालक एवं जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी (सह0)एवं अपर जिला सहकारी अधीकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मजीत सिंह द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ