मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा गोरखपुर से वर्चुअल रु0 180 करोड़ की लागत के पर्यटन स्थलों के कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया गया,

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
प्रदेश सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा गोरखपुर से वर्चुअल रु0 180 करोड़ की लागत के पर्यटन स्थलों के कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया गया, जिसका सीधा प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से विभिन्न स्थलों पर दिखाया गया। जनपद के विभिन्न विकास खंडों में शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड बदलापुर के ग्राम पहितियापुर में स्थित बरहा पार्क का सौंदर्यीकरण का शिलान्यास विधायक बदलापुर रमेश मिश्र, मां शीतला चौकिया मंदिर परिसर का विस्तार का शिलान्यास राज्यमंत्री, आवास एवं शहरी नियोजन उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव, 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन के ठाकुर संल्तनत बहादुर सिंह व उनके पुत्र नेवढ़िया निवासी डॉ. संग्राम सिंह के स्मारक का सौंदर्यीकरण का शिलान्यास विधायक जफराबाद डा0 हरेन्द्र प्रसाद सिंह, विकासखंड रामनगर के ग्रामसभा सिरिया में लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर निर्मित सेतु के पूर्व में स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण का शिलान्यास विधायक मड़ियाहॅू डा0 लीना तिवारी, विकासखंड सुजानगंज में स्थित गौरी शंकर धाम का पर्यटन विकास तथा बाराह कोटि तीर्थ स्थल रामगढ़ मौढेला का सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामबिलास पाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की सफलता के 04 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित विधानसभावार पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
                 इस अवसर पर समस्त कार्यक्रम स्थालों पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास तथा पेंशन के लाभार्थियो को स्वीकृति पत्र दिया गया। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी वितरित किये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ