जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया का औचक निरीक्षण किया गया। कार्यालय सीडा के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग एसएस रावत को निर्देश दिया कि फाइलों का रख-रखाव ठीक से किया जाए। दीवारों की रंगाई पुताई का कार्य शुरू कराया जाए। परिसर में बृहद रूप से वृक्षारोपण का कार्य कराया जाए। खराब हो चुके वाहनों को निष्प्रयोज्य घोषित किया जाए। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र के उद्यामियों की आय कैसे बढ़ाई जा सकती है इसकी योजना बनाकर प्रस्तुत करे। इस अवसर पर सीधा मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों में अधिकारीगण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ