माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा महाराजा सुहेलदेव स्मारक के शिलान्यास कार्यक्रम का बहराइच से वर्चुअल प्रसारण किया जाएगा,

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
16 फरवरी 2021 बसंत पंचमी के दिन महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह मनाये जाने का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है।
                 जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि महाराजा सुहेलदेव की जयंती जनपद में भव्य तरीके से मनाई जाए, जिसके लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद के महत्वपूर्ण शहीद स्थलों एवं शहीद स्मारकों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 9.30 बजे तक एनएसएस, एनसीसी, सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड, समाजसेवी/स्वयंसेवी संस्थाओं आमंत्रित किया जाएगा। सायं 5.30 बजे से 6.00 बजे तक पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रधुन तथा राष्ट्रभक्ति गीतों पर बैंड वादन किया जाएगा। इन स्थलों पर सायं 6.30 बजे दीप प्रज्वलन किया जाएगा। पूर्वान्ह 11.00 बजे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा महाराजा सुहेलदेव स्मारक के शिलान्यास कार्यक्रम का बहराइच से वर्चुअल प्रसारण किया जाएगा, जिसका सजीव प्रसारण जनपद के समस्त सहित स्थलों पर दिखाया जाएगा। जनपद के महत्वपूर्ण शहीद स्मारक एवं शहीद स्थलों पर स्वाधीनता संग्राम की घटनाओं तथा जनपद के संबंधित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों पर आधारित गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा तथा शिक्षा विभाग द्वारा महाराजा सुहेलदेव के शौर्य एवं बलिदान पर आधारित विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे।                             

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ