त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु सोमवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय बनगांव पर प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की बैठक थाना अध्यक्ष पवारा सेतांशु शेखर पंकज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए एसओ पवारा सेतांशु शेखर पंकज ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा पंचायत चुनाव को सकुशल एवं शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है । उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा पंचायत चुनाव में अराजकता फ़ैलाने वालों की सूची अपने स्तर से तैयार किया जा रहा है । इस दौरान आप लोगो की भी जिम्मेदारी बनती है कि गांव में अराजकता फ़ैलाने वाले संदिग्धों की सूचना अविलंब उपलब्ध कराएं । जिससे उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जा सके ।इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर महेश्वरीदीन राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायत चुनाव में पूरी तरह पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है । उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष कराया जाएगा । उन्होंने लोगों से चुनाव आचार संहिता का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी ।ऐसे में चुनाव आचार संहिता का उलंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी । बैठक का संचालन अपराध निरोधक कमेटी पवारा अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार यादव ने किया ।इस मौके पर वीट के सिपाही पंचम सोनकर ,गांवों के निवर्तमान ग्राम प्रधान विजय शंकर यादव ,रामचन्द्र, अंकित सिंह, चन्दन मिश्रा, पिन्टू यादव कमलेश सरोज ,इंदू सिंह एवं ग्राम सभा बनगांव के इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ