समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यो/प्राचार्यो को निर्देशित किया जाता है कि संदेहास्पद डाटा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से तत्काल प्राप्त कर

 अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के समस्त अन्य दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यो/प्राचार्यो को अवगत कराया है कि शैक्षिक सत्र 2020-21 छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनातर्गत अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के संदेहास्पद डाटा जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में उपलब्ध कराया गया है। जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यो/प्राचार्यो को निर्देशित किया जाता है कि संदेहास्पद डाटा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से तत्काल प्राप्त कर संदेहास्पद डाटा को समिति के माध्यम से शुद्ध/अशुद्ध कराते हुए सूची 22 फरवरी 2021 के 02.00 बजे तक प्रत्येक दशा में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय जौनपुर में संस्तुति सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य/छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी का होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ