घरेलू कलह के चलते महिला ने लगाई फांसी
अक्षय मेल समाचार
शिव बरन यादव
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव खारा में घरेलू कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक थाना के खारा गांव निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी शिव भोली सिंह 35 वर्ष ने शनिवार को दिन में घर के अंदर पंखे के हुक से रस्सी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के समय पति जितेंद्र सिंह गांव के बाहर बने अपने पोल्ट्री फार्म पर गए हुए थे वापस आने पर घटना की जानकारी हुई।मृतका का मायका बाराबंकी जनपद के ग्राम तासोपुर थाना बदोसरांय में है।सूचना पर पहुंची शिवरतनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थानाध्यक्ष शिवरतनगंज इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
मासूम के सर से उठ गया माँ का साया मृतका शिवभोली के दो पुत्र आकर्ष 8 वर्ष व आशु 4 वर्ष है।माँ शिव भोली की मौत से दोनों मासूमों के सर से माँ का साया उठ गया है।घटना के समय मासूम घर के बाहर खेल रहे थे।

0 टिप्पणियाँ