जौनपुर के समस्त तहसील मुख्यालयों पर मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा कैम्प आयोजित किया गया। दो दिनों तक चलने वाले प्रधानमंत्री किसान समाधान दिवस कैम्प के दूसरे दिन कुल 1500 किसानों ने अपने डाटा संशोधन हेतु अभिलेख जमा किए, जिसमें से 278 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, लंबित 1222 मामलों का निस्तारण जिला मुख्यालय से कराया जाएगा।उप परियोजना निदेशक कृषि प्रसार डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि कैम्प में किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण नौ फरवरी तक किया गया। उन्होंने बताया कि कैम्प के पहले दिन सोमवार को 603 किसानों ने अपने अभिलेख जमा किए थे। इसमें 173 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया, 430 मामले लम्बित रहे। शिविर में लंबित कुल 1652 मामलों का निस्तारण जिला मुख्यालय पर कराया जाएगा। अगली किस्त इन किसानों के खाते में जाने लगेगी।

0 टिप्पणियाँ