त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की तैयारी हेतु माननीय राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची की शिकायतों का निस्तारण करा लिया जाए, मतदाता सूची में नाम बढ़ाने और घटाने की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथ चिन्हित कर लिए जाए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल ऐसे जगह न बनाया जाए जहां पर बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए गए हो।उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी स्वयं मतगणना स्थल का निरीक्षण करें। इस दौरान कार्मिकों की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई।

0 टिप्पणियाँ