मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया है कि सचिव चिकित्सा, शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासनध् नोडल अधिकारी जौनपुर जी.एस. प्रियदर्शी 19 फरवरी 2021 को 11.00 बजे जौनपुर पहुंचेंगे। अपराहन 2.00 बजे यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड जौनपुर द्वारा निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र जौनपुर के आवासीय भवन के निर्माण कार्य का स्थलीय सत्यापन, अपरान्ह 2.30 बजे उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड आजमगढ़, इकाई आजमगढ़ द्वारा निर्माणाधीन उमानाथ सिंह राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज जौनपुर का सत्यापन, 03.00 बजे कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक का निरीक्षण, 3.45 बजे उप संभागीय परिवहन कार्यालय जौनपुर का निरीक्षण करेंगे। अपरान्ह 5.00 से 5.30 तक कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था के संबंध में, 5.30 से 6.00 तक कोविड-19 एवं संचारी रोग नियंत्रण एवं वैक्सीन की स्थिति के संबंध में बैठक एवं 6.00 से 8.00 तक विकास कार्यों की समीक्षा से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 08.15 बजे नगर पालिका परिषद जौनपुर के किसी एक वार्ड में सफाई का निरीक्षण करेंगे। 20 फरवरी 2021 को पूर्वाह्न 10.00 बजे ग्राम पंचायत जमुहर विकासखंड मछलीशहर का निरीक्षण व चौपाल करेंगे।

0 टिप्पणियाँ