जिले में गुरुवार को उन 3249 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीके की दूसरी डोज लगाई गई जिन्हें 28 जनवरी को पहली डोज लगी थी। वहीं कोविन पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद भी टीकाकरण से वंचित 16 स्वास्थ्यकर्मियों ने भी टीका लगवाया। साथ ही एक अतिरिक्त मापअप राउंंड मेें 329 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीका लगवाया।28 जनवरी को 3476 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली डोज लगी थी, उनमें से 3249 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। साथ ही कोविन पोर्टल पर रजिस्टर्ड लेकिन किन्हीं कारणों से टीका नहीं लगवा पाने वाले 16 स्वास्थ्यकर्मियों ने एड बेनीफिशियरी के तहत टीकाकरण के लिए मिले अंतिम मौके का फायदा उठाया और टीका लगवाया। वहीं मापअप राउंड के तहत 2495 में से 329 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीका लगवाया।स्वास्थ्यकर्मियों के द्वितीय डोज के लिए कुल 41 सत्र आयोजित हुए जबकि फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए द्वितीय माप-अप के लिए 12 सत्र बनाए गए थे।यहां लगेगा सत्र : स्वास्थ्यकर्मियों के द्वितीय डोज के लिए धर्मापुर, डोभी, रेहटी, करंजाकला, केराकत, मछलीशहर, महराजगंज, सतहरिया, शाहगंज, सिकरारा, सिरकोनी, मेहरांवा, मड़ियाहूं, बख्शा, जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, लीलावती महिला चिकित्सालय, बदलापुर, रामनगर, खुटहन, सुइथाकला और सुजानगंज में 41 सत्र बनाए गए थे जबकि फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए पुलिस लाइन, लीलावती महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय, मछलीशहर, बदलापुर, बख्शा, सिकरारा, मड़ियाहूं और शाहगंज में 12 सत्र बने थे। 29 जनवरी को टीका लगवाने वालो को दूसरी डोज आज : सीएमओ ने बताया कि इसके अलावा जिन स्वास्थ्यकर्मियों को 29 जनवरी को टीके की पहली डोज लगी थी, उन्हें दूसरी डोज 26 फरवरी को लगेगी।अभी तक के टीकाकरण की स्थिति: जनपद में फ्रंटलाइन वर्कर्स में टीका लगवाने वालों की संख्या 9044 हो गई है। वहीं 12,260 स्वास्थ्यकर्मियों को भी टीका लग चुका है। ऐसे मेें जिले में कुल 21304 (फ्रंटलाइन वर्कर्स+स्वास्थ्यकर्मियोंं लोगों को टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जा चुका है।इन्हें लगी दूसरी डोज----एसीएमओ डॉ सत्य नारायण हरिश्चंद्र ने लीलावती महिला चिकित्सालय में टीका की दूसरी डोज लगवाई। उन्हें पहली डोज 28 जनवरी को लगी थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। वहीं जिला महिला अस्पताल की पूर्व चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट (सीएमएस) डॉ कुमुद शर्मा ने भी दूसरी डोज लगवाई। फ्रंटलाइन वर्कर मापअप राउंड हरिश्चंद्र यादव: सोंधी कंपनी में होमगार्ड हरिश्चंद्र यादव ने मापअप राउंड के तहत टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि पहले के टीकाकरण के बारे में उन्हें जानकारी नहीं मिल पाई थी। आज कंपनी कमांडर हरीराम यादव ने कहा कि जो लोग छूटे हैं, उन्हें टीका लग रहा है। चले जाओ, इसलिए मैं आ गया।कमलेश्वर प्रसाद: पुलिस लाइन जौनपुर में कार्यरत कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि अभी तक उनकी ड्यूटी ज्ञानवापी वाराणसी में चल रही थी। इसलिए नहीं आ पाया। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने के बाद उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई।

0 टिप्पणियाँ