रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
दैनिक अक्षय मेल
सुलतानपुर-जिले के चांदा थाना क्षेत्र के कसाईपुर गाँव का है जंहा दबंगो का कहर इस तरफ हॉबी है कि दलित महिला के बाउंड्रीवाल को जबरन गिरा करके मारपीट करते है जब पीड़िता थाने जाती है तो उसको वँहा से भगा दिया जाता है लेकिन पीड़ित महिला जिले के पुलिस अधीक्षक को फोन करके मामले को अवगत कराती है लेकिन नतीजा फिर भी कुछ नही निकल पाता है और वह न्याय की आस में आई रेंज अयोध्या से बात करती है अपनी पीड़ा को बयान करती है फिर भी दबंगो के आगे महिला की नही सुनी जाती है।
मामला... चांदा थाना क्षेत्र के कसाईपुर गाँव की रहने वाली दलित महिला अभय कुमारी है जो कि मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है लेकिन गाँव के ही दबंग प्रदीप सिंह अपने गुर्गो के समेत आकर उसकी अपनी बाउंड्रीवाल को धकेल कर गिरा देते है और मारपीट करके रफूचक्कर होते है।जब पीड़ित महिला थाने पर पहुचकर अपना दुखड़ा सुनाती है तो उसको डांटकर भगा देते है।.....जब पीड़िता की मदद कोई नही करता तो उसने पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर से फोन पर अपना दुखड़ा सुनाया तो पुलिस अधीक्षक ने उसकी मदद का भरोसा दिया लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी उसके प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नही हुई तो उसने आई जी रेंज अयोध्या से भी अपनी आप बीती सुनाई लेकिन फिर भी न्याय के लिए तरस रही पीड़िता अभय कुमारी।
0 टिप्पणियाँ