पुलिस महानिरीक्षक ने की समीक्षा बैठक।

रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
दैनिक अक्षय मेल

सुल्तानपुर डा0 संजीव गुप्ता,नोडल अधिकारी जनपद सुलतानपुर/पुलिस महानिरीक्षक महोदय,अयोध्या परिक्षेत्र,अयोध्या के जनपद सुलतानपुर के भ्रमण कार्यक्रम के तहत पी0टी0एस0 सुलतानपुर में पुलिस गार्द द्वारा सलामी दी गई।तत्पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन,सभागार में नोडल अधिकारी जनपद सुलतानपुर डा0 संजीव गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक महोदय,अयोध्या परिक्षेत्र,अयोध्या द्वारा किसानों के धरना प्रदर्शन व कानून एवं शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में समस्त क्षेत्राधिकारीगण,इन्टेलीजेन्स ब्यूरो,अधिसूचना इकाई, प्रभारी 112 तथा पुलिस विभाग की सभी शाखाओं के साथ गोष्ठी की गयी।गोष्ठी में महोदय द्वारा बताया गया कि  वर्तमान परिवेश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर उ0प्र0 शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को जिला स्तर पर अनुपालन कराने तथा गांव गांव में पुलिस अधिकारियों व राजस्व के अधिकारियों द्वारा किसानो के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को सुनने,तथा जनपद के मिश्रित आबादी वाले मोहल्लो/कस्बो में पर्याप्त पुलिस सुरक्षा लगाने व गोष्ठी करने व धार्मिक सस्थानों के धर्मगुरुओं के साथ गोष्ठी करने तथा सरकारी संस्थानो बस स्टाप,रेलवे स्टेशन ,बिजली विभाग तथा समस्त सरकारी सस्थानो की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर शिव हरी मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारीगण गोष्ठी में उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ