डीएम ने ग्राम भुल्की व अकारीपुर में लेखपाल द्वारा किये जा रहे वरासत का किया गया सत्यापन निरिक्षण।

रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
दैनिक अक्षय मेल

सुलतानपुर 20 दिसम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा रविवार को जनपद में चल रहे वरासत अभियान के अन्तर्गत ग्राम भुल्की व अकारीपुर का क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा किये जा रहे वरासत सत्यापन का भौतिक सत्यापन/निरीक्षण किया गया। मौके पर लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सत्यापन हेतु उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया कि मृतक पाये गये सभी व्यक्तियों का तत्काल आॅनलाइन आवेदन कराया जाय, जिससे समय से सम्बन्धित का वरासत दर्ज हो सके
निरीक्षण के समय तहसीलदार सदर जितेन्द्र गौतम सहित राजस्व निरीक्षक तथा ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ