मातृछाया फाउंडेशन के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

मातृछाया फाउंडेशन के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

नीलम ब्यूरो अक्षय मेल



महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के अलीपुर गांव में मातृछाया फाउंडेशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम बंगाल प्रभारी दिनेश सिंह राठौर के संयोजकत्व में विशाल चश्मा, साइकिल, कंबल वितरण एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादात में लाभार्थियों ने हिस्सा लिया, और प्रदेश की मानी जानी हस्तियों ने इस मौके पर अपनी उपस्थिति अंकित कराई।
    आपको बता दें कि, दिनेश सिंह राठौर ने अपनी मां स्वर्गीय श्रीमती छाया देवी सिंह की पुण्य स्मृति में इस बार लगातार तीसरा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने छाया देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित करते हुए किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, दिनेश सिंह राठौर ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर उन्होंने इस प्रकार का आयोजन करके वास्तव में बड़ा सराहनीय कार्य किया है, और यहां पर जरूरतमंद लोगों को मदद करके समाज की सच्ची सेवा करने का जो काम किया है, वह बड़ा सराहनीय है।
      उन्होंने आश्वस्त किया कि, ऐसे पुनीत कार्यों के लिए जब जब उन्हें बुलाया जाएगा, तब तब वह कार्यक्रम में भाग लेने आएंगी, और यथासंभव मदद भी करेंगी। इसी क्रम में उन्होंने गरीबों को निशुल्क कंबल वितरित करते हुए चिकित्सा शिविर का शुभारंभ भी किया। इस दौरान क्षेत्र के सौ मेधावी छात्राओं को एक-एक साइकिल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया, साथ ही एक हजार से अधिक निर्धन और पात्र लोगों को कंबल प्रदान किए गए, जबकि सैकड़ों नेत्र रोगियों को उनकी आंखों का परीक्षण करके निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।
     कार्यक्रम में लखनऊ व अन्य बड़े अस्पतालों से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सैकड़ों मरीजों की सेहत पर परखी, और उन्हें निशुल्क दवाएं व परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान 1 दिन के लिए विधायक बनी छात्रा काजल सिंह समेत क्षेत्र के रिटायर्ड शिक्षकों, समाजसेवियों को अंग वस्त्र और मालाएं प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों में शिवगढ़ रियासत के राजा राकेश प्रताप सिंह पूर्व एमएलसी ने भी दिनेश सिंह राठौर के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि, वास्तव में यही कार्य सच्ची समाज सेवा है।
     इसी क्रम में बछरावां विधायक राम नरेश रावत, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी के अलावा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम शंकर चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह संजय सिंह, भाजपा अवध क्षेत्र के मंत्री दिलीप यादव, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर प्रवेश, भाजपा नेता प्रभात साहू, जिला महामंत्री जय तालरेजा, प्रख्यात कथावाचक शांतनु महाराज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, डॉक्टर जीबी सिंह, शरद सिंह, भाजपा नेता सरोज गौतम, अनुज मौर्य सहित राज कुमार सिंह उर्फ मोंगा समाजसेवी, राजू सिंह साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष, गोलू सिंह मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ