नीलम ब्यूरो ,अक्षय मेल समाचारपत्र
शिवगढ-रायबरेली पत्रकार कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सूरजभान बघेल जी आवाहन पर तथा जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार अवस्थी जी के निर्देशन पर पत्रकार कल्याण समिति की तहसील शाखा की तरफ से गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की स्मृति में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम महाराजगंज विनय कुमार मिश्रा जी ने हिस्सा लिया और वृक्ष रोपित किया और कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग है हमें किसी भी हाल में वृक्षों को नहीं काटना चाहिए और जहां तक हो सके वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करना चाहिए जब पर्यावरण शुद्ध होगा तभी स्वस्थ जीवन संभव है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, सुशील पांडे, पत्रकार कल्याण समिति के तहसील अध्यक्ष विष्णु कांत श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी दीपचंद मिश्रा, ऋषि मिश्रा सहित पत्रकार कल्याण समिति के सदस्य व क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ