धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती कांग्रेसियों ने रखा एक दिन का उपवास

अक्षय मेल समाचार


शुकुल बाजार अमेठी। कस्बा स्थित कुरेशी  मार्केट कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव की संरक्षण में  कार्यकर्ताओं ने देश के सपूत मोहनदास करमचंद गांधी जी की चित्रण पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा पूर्वक याद कर धूमधाम से गांधी जयंती मनाई तथा एक दिन का उपवास भी रखा। पूज्य बापू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव ने कहा हम गांधी जी की 150वीं जयंती मना रहे हैं यह गांधी जयंती के अवसर पर वर्तमान परिवेश में गांधी जी के विचारों को सभी को आत्मसात करने की जरूरत है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का जो रास्ता अपनाया उससे ही इससे आगे चलकर भारत गुलामी की जंजीरों में आजाद हुआ और आज देश में जो चुनौतियां हैं जैसे आर्थिक गुलामी सामाजिक गुलामी और राजनीतिक गुलामी से भी आजाद होने के लिए महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है। वहीं वरिष्ठ नेता अयाज खान ने गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए आजादी का अग्रदूत बताया और उपस्थिति कार्यकर्ताओं से इस शुभ अवसर पर सद्भावना कायम रखें अहिंसा परमो धर्मा महात्मा जी के सिद्धांतों पर चलने की अपील की।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव बब्बन द्विवेदी विनोद मौर्या युवा कांग्रेस जिला सचिव अमरीश गिरी त्रिलोकी तिवारी जितेंद्र शुक्ला आदि सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की समाप्ति के समय रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम का स्मरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ