समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु के लिए किया सपाइयों ने हवन पूजन



अक्षय मेल समाचार पत्र




अमेठी- शुक्रवार को शिवनगर खेरौना स्थित शिव मन्दिर पर समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए हवन पूजन कर ईश्वर से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की !सपा छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव ने सपा संस्थापक व पूर्व रक्षामंत्री,मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कोरोना पाजिटिव होने की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओ के साथ हवन पूजन करते हुए ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।
सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि नेता जी आजीवन समाज के गरीबों मजलूमों किसानों की बेहतरी के लिए चिंतित रहें हैं ! आदरणीय नेता जी के साथ करोड़ों लोगो की दुआये हैं,वो जल्द ही कोरोना को हराकर हम के बीच आयेंगे, हमेशा की तरह हम सबको  आशीर्वाद देकर मार्गदर्शन करेंगेइस मौके पर कपिल,जगमोहन,सौरभ,अभिषेक,आयूष,अंकुर,दानिश,रजनीश,जेपी,विकास,संदीप,कप्तान,राजेश तिवारी,सहित कई लोग मौजूद रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ