जौनपुर 19 अक्टूबर 2020 अक्षय मेल समाचार जौनपुर
अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों विषेश रूप से सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा व अन्य फलाहार की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने व हानिकारक रसायनों द्वारा कृत्रिम रूप से पकाये गये फलों के के भण्डार/विक्रय को प्रतिबन्धित करने के साथ-साथ अन्य मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय/विनिर्माण/भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से 15 अक्टूबर 2020 से 24 अक्टूबर 2020 तक जनपद में विषेश अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है ।
इसी क्रम में आज 19 अक्टूबर 2020 को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही की गयी। खाद्य सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल में सम्मिलित खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण संतोष कुमार दूबे, राजेन्द्र कुमार एवं सुनील द्विवेदी द्वारा धनियांमऊ बाजार से मूंगफली का दाना, सवंसा महराजगंज से मूंगफली का दाना एवं भलुवाही बाजार बदलापुर से साबूत काजू का एक-एक नमूना जनहित में जांच हेतु संग्रहीत किया गया।
इस प्रकार दिनांक 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2020 तक की कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल में सम्मिलित समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर कुल 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ साबूदाना का 02 नमूना, पका केला का 02 नमूना, दूध का 02 नमूना, सिंघाड़ा आटा का 02 नमूना, कुट्टू आटा का 01 नमूना, 01 मलाई बर्फी, मखाना का 01 नमूना, छुहारा का 01 नमूना, मूंगफली का 02 नमूना एवं साबूत काजू के 01 नमूना के साथ कुल 15 नमूना जनहित में संग्रहीत कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित कर दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ