अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
पब्लिक की समस्याओं के निस्तारण के लिए समाधान दिवस को फिर सक्रिय किया जा रहा है। शनिवार को जनपद के सभी थानों में सुबह 10 बजे से दोपहर तक पुलिस, राजस्व व अन्य विभाग के अधिकारियों ने पब्लिक की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण किया। आईजी केपी सिंह कर्नलगंज और सोरांव थाने में समाधान दिवस में पहुंचे और वहां का इंतजाम देखा।
आईजी केपी सिंह ने बताया कि समाधान दिवस को सफल बनाने के लिए उन्होंने कई थाना समेत अन्य जगहों पर जाकर निरीक्षण किया। थानों में देखा कि समाधान दिवस पर क्या इंतजाम है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है या नहीं। थानों में बनाई गई कोरोना हेल्प डेस्क काम कर रही है कि नहीं। आईजी ने अधिकारियों और थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित विभाग के अधिकारी से संपर्क करके समाधान दिवस पर पब्लिक की समस्याओं का निस्तारण करें। आईजी सोरांव थाने में पीड़ितों से मिले और उनकी समस्याओं का निस्तारण किया।


0 टिप्पणियाँ