जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात घर में सो रही दो नाबालिग बहनों को गांव के ही दो युवकों द्वारा खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।


सुरेश यादव अक्षय मेल पत्रकार जौनपुर


 घटना की जानकारी होते ही कोतवाल ने इस मामले के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस इस मामले में अब विधिक कार्रवाई में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो चचेरी बहनें रात में सो रही थीं। किशोरी के परिजनों के अनुसार रात में सोते समय गांव के ही दो पिछड़ी जाति के युवक दोनों बहनों को रात में किसी तरह घर से खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद मौके से फरार हो गए। रात में घर में दोनों लड़कियो को चारपाई पर न सोते देख परिजनों के होश उड़ गए और खोजबीन करने लगे। देर रात किसी तरह घर पहुंची दोनों बहनों ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसे सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। शुक्रवार को सुबह पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिए। तहरीर मिलते ही कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने तुरंत पीड़िता बहनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मामले के बाबत पूछे जाने पर सीओ विजय सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र का मामला है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित दोनों बहनों का बयान भी ले लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ