जौनपुर 19 अक्टूबर 2020 अक्षय मेल समाचार जौनपुर
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत विहित प्राविधानों के अन्तर्गत 01 अप्रैल 2019 या उसके पूर्व निर्मित समस्त वाहनों पर थर्ड रजिस्ट्रेशन माक्र्स सहित हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाये जाने का आदेश जारी किया गया है। उक्त के क्रम में जनपद के समस्त वाहन स्वामियों को अवगत किया गया है कि कार्यालय में होने वाले कार्य यथा-पंजीयन प्रमाण पत्र की द्वितीय प्रति, स्वामित्व अन्तरण, पता परिवर्तन, पंजीयन का नवीनीकरण, अनापत्ति प्रमाण पत्र, हाईपोथिकेशन पृष्ठांकन, हाईपोथिकेशन, निरस्तीकरण, अस्थायी परमिट एवं वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र बिना थर्ड रजिस्ट्रेशन माक्र्स सहित हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के कोई कार्य नहीं किया जायेगा। 01 अप्रैल 2019 या उसके पूर्व निर्मित समस्त वाहन स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि थर्ड रजिस्ट्रेशन माक्र्स सहित हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवानें हेतु आनलाइन आवेदन कर अपने वाहन से सम्बन्धित डीलर से सम्पर्क करे।

0 टिप्पणियाँ