वीर सपूत का एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा राजकीय सम्मान के साथ पिता नरेंद्र सिंह ने शहीद के पार्थिव शरीर को दी मुखाग्नि



नीलम ब्यूरो अक्षय मेल समाचारपत्र

 रायबरेली ।। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों से लोहा लेते हुए रायबरेली के शहीद हुए सीआरपीएफ कर्मी शैलेन्द्र प्रताप सिंह का आज जिले के डलमऊ घाट पर अंतिम संस्कार भारत माता की जय हो नारो के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनके पिता ने किया।शहीद बेटे को मुखाग्नि देते हुए पिता का सीना गर्व से चौड़ा था।


दरअसल रायबरेली के डलमऊ तहसील के मीरमीरानपुर निवासी शैलेन्द्र प्रताप सिंह 2009 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। 5 अक्टूबर को श्रीनगर में पम्पोर बाईपास पर आतंकी हमले में शैलेन्द्र शहीद हो गए।आज उनका अंतिम संस्कार जिले के डलमऊ घाट पर किया गया।सुबह जब उनका शव अंतिम संस्कार के लिए जाने लगा तो हजारों की संख्या में लोग शहीद की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए उनकी अंतिम यात्रा में शामिल थे। कारवां जैसे जैसे बढ़ता गया लोगो का भीड़ बढ़ती गई और घाट पर जब चिता पर उनका शव रखा गया तो आकाश शैलेन्द्र सिंह अमर रहे,भारत माता की जय जैसे नारो से गुंजायमान हो गया।इस बीच घाट पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अपने लाव लश्कर के साथ मौजूद रहे।सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद को आखिरी सलामी दी। शहीद को मुखग्नि पिता नरेन्द्र बहादुर सिंह ने इस दौरान लोगो की आंखे नम रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ