दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-गोसाईगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर स्थित गांव मे दबंग शेर सिंह यादव,पुत्र राम अजोर यादव असला लहराते हुए सड़क के किनारे टिनसेट को गिरा कर जमीन को कब्जा करने के लिए पुलिस प्रशासन को चुनौती दिया गांव निवासी मुख्तार अहमद के परिजनों ने दबंग शेर सिंह यादव का वीडियो बनाकर व डायल 112 पुलिस को जानकारी दी।मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आयी उसके बाद गोसाईगंज थाना पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई न करने के बजाय पीड़ित पर ही कार्रवाई करते हुए थाने में बैठा दिया। उसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने दबंगों द्वारा लहराये जा रहे असलहे का वीडियो वायरल कर दिया। साफ तौर पर दिखाई दे रहा है की दबंग शेर सिंह यादव जो खुले तौर पर असलहा लहराते हुए जान से मार डालने की चुनौती दे रहा था विडियों वायरल होने पर पुलिस ने दबंगों को गिरफ्तार कर लिया।
0 टिप्पणियाँ