ब्यूरो अक्षय मेल
रायबरेली!
भारतीय बौद्ध महासभा जिला इकाई रायबरेली ने राजघाट स्थित सुभाष नगर में एक बैठक की ।
बैठक में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा 14 अक्टूबर 1956 को लाखों अनुयायियों द्वारा बौद्ध धम्म में दीक्षा लेने वाली तारीख के औचित्य पर विस्तृत चर्चा की गई । बैठक में महासभा की जिला कमेटी के पुनर्गठन पर चर्चा भी हुई । इसके साथ सदस्यता अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को तथागत बुद्ध और बाबा साहब डॉ अंबेडकर के लोक कल्याणकारी विचारों से अवगत कराने पर सहमति ब्यक्त की गयी ।
बैठक में यह भी तय किया गया कि वर्ष 2021 में होने वाली राष्ट्रीय जनगणना में लोगों को धर्म वाले कॉलम में बौद्ध धर्म अंकित कराने के लिए जन जागरूकता पैदा करने पर भी चर्चा की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील दत्त ने किया। बैठक का संचालन महासभा के महामंत्री प्रमोद कुमार बौद्ध ने किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सरोज अनिल कुमार , जिला संगठन मंत्री शिवकुमार व शोभा शरण , प्रचार मंत्री कमल कुमार , संरक्षक सदस्य अमर सिंह , संयुक्त मंत्री नरेंद्र कुमार बौद्ध, आयोजक सदस्य जयप्रकाश, लालगंज से हरकेश कुमार व रामप्रकाश आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। त्रिरत्न वंदना से बैठक की शुरूआत हुई। बैठक में संरक्षक सदस्य अमर सिंह ने बहुजन साहित्यों से परिचय कराया।

0 टिप्पणियाँ